उत्तराखंड में चार धाम के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। चार धाम में आ रहे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए सभी मंदिरों में वीआईपी दर्शनों पर रोक लगा दी है। उत्तराखंड सरकार की ओर से एक पत्र जारी किया गया, जिसके अनुसार 10 जून तक कोई भी वीआईपी वीआईपी दर्शन नहीं कर सकेगा। धामी सरकार की ओर से भेजे गए पत्र में लिखा है कि चार धाम के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं, इसलिए वीआईपी इस दौरान यहां आने से बचें। आपको बता दें कि सरकार ने पहले 25 मई तक वीआईपी दर्शन पर रोक लगाई थी, जिसके बाद रोक को 30 मई तक बढ़ा दिया गया था। वहीं, अब 10 जून तक वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी गई है। आपको बता दें कि देश में चार धाम यात्रा को शुरू हुए 20 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। मंदिरों के कपाट खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंच गए हैं। ये श्रद्धालु उम्मीद से ज्यादा हैं, जिसके चलते यहां प्रशासन की व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई हैं। जिसके बाद खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी को कमान संभालनी पड़ी।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, चारधाम यात्रा पर आए करीब 14 लाख लोग भगवान के दर्शन कर चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक केदारनाथ में 5,70,465, यमुनोत्री में 2,50,826, बद्रीनाथ में 3,20,773 और गंगोत्री में 2,42,624 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
हम श्री बदरीनाथ टूर्स & ट्रवेल्स मुंबई से चार धाम यात्राओं की सुविधा के लिए सहायता प्रदान करते हैं।
PRICING OF TOUR PAVKAGES –https://shreebadrinath.com/yatra-charges/
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :—
श्री महेश चन्द्र नैलवाल
श्री जीवन सिंह नेगी
आचार्य दिनेश चन्द्र पाण्डेय
