CHARDHAM YATRA REGISTRATION-BEGINNING FROM 06.03.2026

चारधाम यात्रा 2026 – महत्वपूर्ण सूचना उत्तराखंड सरकार के अनुसार चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 6 मार्च से प्रारम्भ हो जाएगा। इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

🛕 यात्रा प्रारम्भ: 19 अप्रैल 2026 (अक्षय तृतीया) कपाट खुलने की संभावित तिथियाँ:

• गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम: 19 अप्रैल 2026

• केदारनाथ धाम: 22 अप्रैल 2026

• बद्रीनाथ धाम: 23 अप्रैल 2026

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्गों पर ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी यात्रा प्रारम्भ होने के साथ उपलब्ध रहेगी। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व अपना पंजीकरण अवश्य कर लें, ताकि यात्रा सुगम और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके। 🙏 जय बद्री विशाल🙏

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *