उत्तराखंड राज्य में आज शनिवार 1 जून 2024 को पर्यटकों के लिए फूलों की घाटी खुल गयी है। आपको बता दें कि आज सुबह 8:00 बजे पर्यटकों को घाटी में भेजा गया। पर्यटकों का पहला दल सुबह 8:00 बजे भेजा गया था और नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से पर्यटकों को घाटी में भेजने के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी।
हर साल 1 जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुलती है और नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ बीबी मार्तोलिया भी यात्रा के मुख्य पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। यहां से फूलों की घाटी तक 3 किलोमीटर का ट्रैक है और उन्होंने बताया कि घाटी तक जाने वाले ट्रैक को बेहतर बनाया गया है। घाटी में फूलों की कई प्रजातियां भी खिलने लगी हैं। साल 2023 में 13,161 पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया और इस बार चार धाम यात्रा को देखते हुए पार्क प्रशासन को उम्मीद है कि यहां भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे।
हम श्री बदरीनाथ टूर्स & ट्रवेल्स मुंबई से चार धाम यात्राओं की सुविधा के लिए सहायता प्रदान करते हैं।
PRICING OF TOUR PAVKAGES –https://shreebadrinath.com/yatra-charges/
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :—
श्री महेश चन्द्र नैलवाल
श्री जीवन सिंह नेगी
आचार्य दिनेश चन्द्र पाण्डेय
